Home

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

ताजा खबरें

Sunday 19 January 2020

7th Economic Census 2020 | How To Allot Area To Enumerator | Economic Survey Process

7th Economic Census 2020


7th Economic Lunched Date : 15-01-2020
Lunched by Gujarat State Hon.CM. Mr. Vijaybhai Rupani Sir

➤  पहली आर्थिक जनगणना      : 1977 
➤  दूसरी आर्थिक जनगणना      : 1980 
➤  तीसरी आर्थिक जनगणना     : 1990 
➤  चौथी आर्थिक जनगणना       : 1998
➤  पाँचवी आर्थिक जनगणना     : 2005
➤  छठ्ठी आर्थिक जनगणना        : 2013

          एक आर्थिक जनगणना एक कार्यक्रम है जो कुछ देशों में होता है जिसमें वे राष्ट्रीय व्यावसायिक आंकड़ों की एक निर्देशिका प्रकाशित करते हैं। ज्यादातर देशों में, अधिकारी हर पांच साल में एक आर्थिक जनगणना करते हैं। वे स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना करते हैं। एक जनगणना के दौरान, वे नियोक्ताओं, कर्मचारियों, बिक्री, प्राप्तियों और शिपमेंट के बारे में बहुमूल्य जानकारी एकत्र करते हैं।


Understand how to allocate the area to the Economic Survey and how to work in the Economic Survey...

               प्रिय VLE मित्रो, आज हम इकोनॉमिक सर्वे में एन्यूमरेटर को एरिया कैसे ऐलॉट करे और अप्लीकेशन से किस तरह से हम इकोनॉमिक सर्वे में काम करे..


Allot Area in Economic Survey :

  • इकोनॉमिक सर्वे का काम लेने से पहले हमें अपने सुपरवाईजर और एन्युमरेटर का रजिस्ट्रेशन और उनकी EXAM क्लियर करना जरुरी है। 
  • हमारे सुपरवाईजर और एन्युमरेटर के रजिस्ट्रेशन और EXAM  के आधार पर  हमें अपने जिल्ले का सी.एस.सी. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गाँव या शहर के ब्लॉक का एलोकेशन करेगा। 
  • हमें गाँव या शहर के एलोकेशन के बाद https://ecensus.in/ इस लिंक द्वारा हमें LOGIN करना है। 
  • LOGIN में यूजर में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड में 12345678 डालना है,  जैसे ही हम SIGN IN करेंगे हमें पासवर्ड को CHANGE करना है। 
  • पासवर्ड में हमें पहला शब्द कॅपिटल बाकि के स्मॉल एक स्पेशियल केरेक्टर और नंबर ईस्तमाल करने है। EXAMPLE : (Ramesh@1987)
  • वेबसाइट  में LOGIN होते ही हमें DASHBOARD पे हमारे कितने एन्युमरेटर रजिस्टर्ड है वो दिखाई देंगे। 
  • हमें जो ग्राम पंचायत का काम मिलेगा उसके अंदर के रेवन्यु गाँव का सर्वे भी हम कर सकते है, हमें गाँव के सरपंच को मिलके जानना होगा की गाँव में कितने HOUSEHOLD है, और कितने WARD है। 
  • इसी के आधार पर हम एन्युमरेटर को एरिया एलॉटमेन्ट और HOUSEHOLD एलॉटमेंट करेंगे। 
  • इसी तरह हमें शहर में एलॉट किये गए IV यूनिट के UFS ब्लॉक को भी एन्युमरेटर वाइस एलॉटमेंट करना है। 

 गाँव में एन्यूमरेटर को Area Allot कैसे करते है 
  • वेबसाइट में LOGIN होते ही हमें LEFT साइड में AREA ALLOTMENT वाले ऑप्शन पर क्लिक करे , वहाँ निचे NEW ALLOTMENT पे क्लिक करे।
  • गाँव के वॉर्ड और HOUSEHOLD और हमारे एन्यूमरेटर के आधार पर हमें एरिया एलॉटमेंट करना है। 
  1. पहले ग्राम पंचायत सिलेक्ट करे 
  2. अब साईड में दिए गए लिस्ट में से गाँव सिलेक्ट करे 
  3. गाँव का पिनकोड डाले और सिलेक्ट करे  (अगर लिस्ट में न हो तो ऐड भी कर सकते है )
  4. एन्यूमरेटर के हिसाब से TOTAL HOUSEHOLDS संख्या टाइप करे (जिस एन्युमरेटर को जितने घर का सर्वे करने का टारगेट देना है उतनी संख्या उसमे लिखे : अपने गाँव के हिसाब से कुल घरो की संख्या का विभाजन कर के काम का बटवारा करे)
  5. साइड में Number of Households To be Assigned में अपने आप Households संख्या  आ जाएगी । 
  6. इसकेबाद Village Area सिलेक्ट करना है। 
  7. अब निचे NORTH - EAST - SOUTH WEST लिखना है, इसमें हमने एन्युमरेटर को जो एरिया दिया है उसके चारो दिशाओ के कॉर्नर पर क्या है वो लिखना है। 
  8. अब LANDMARK में हम गाँव का मंदिर,मिल्क डेरी, कोई भी बड़ी चीज का नाम हम लिख सकते है, यातो गाँव का ही नाम डाल दे। 
  9. Popularly Known as में गाँव को ज्यादा जिस नाम से जानते है वो लिखना है।  
  10. लास्ट में एन्युमरेटर का नाम सिलेक्ट कर के SUBMIT कर देना है।
  11. अगर कोई असमंजस हो तो ऑप्शन 7 , 8 और 9 को ब्लेन्क भी छोड़ सकते है।  
  12. अब एन्यूमरेटर एप्लीकेशन में अपना रजिस्टर मोबाईल नंबर और पासवर्ड में 12345678 डाल कर LOGIN हो सकते है और सर्वे चालू कर सकते है। 
➤ शहर में एन्यूमरेटर को Area Allot कैसे करते है
  • वेबसाइट में LOGIN होते ही हमें LEFT साइड में AREA ALLOTMENT वाले ऑप्शन पर क्लिक करे , वहाँ निचे NEW ALLOTMENT पे क्लिक करे।
  • शहर में UFS ब्लॉक के आधार पर  HOUSEHOLD और हमारे एन्यूमरेटर के आधार पर हमें ब्लॉक एलॉटमेंट करना है। 
  1. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने हमें जो शहर दिया है वो Town में अपने आप सिलेक्ट होगा। 
  2. IV यूनिट भी ऑलरेडी सिलेक्ट ही होगा। 
  3. अब हमें एन्यूमरेटर के हिसाब से UFS ब्लॉक सिलेक्ट करना है।  
  4. UFS ब्लॉक सिलेक्ट करने के बाद WARD सिलेक्ट करना है।
  5. अब PINCODE टाइप कर के सिलेक्ट करे। 
  6. UFS ब्लॉक के हिसाब से Households की संख्या टाइप करे। 
  7. साइड में Number of Households To be Assigned में अपने आप Households संख्या  आ जाएगी।
  8. लास्ट में जिस ENUMERETOR को काम देना है उसे सिलेक्ट करे और SUBMIT करे। 
  9. अब एन्यूमरेटर एप्लीकेशन में अपना रजिस्टर मोबाईल नंबर और पासवर्ड में 12345678 डाल कर LOGIN हो सकते है और NSSO द्वारा बनाये गए मेप के हिसाब से सर्वे चालू कर सकते है।
➤ इकोनॉमिक सर्वे चालू करने से पहले ध्यान पे रखने वाली कुछ बातें। 
  • इकोनॉमिक सर्वे चालू करने से पहले शहर में कोर्पोरेटर्स अधिकारी और  गाँव में सरपंच श्री को मिलना जरुरी है। उनको बताना जरुरी होता है की हम मोबाईल ऐप द्वारा सर्वे करने वाले है और सर्वे का उद्देश्य क्या है। 
  • हमें CSC और ECI के सिम्बोल वाली CAP पहनना जरुरी है। 
  • अपना ID CARD भी साथ में रखना है। 
  • साथ में ECI PROJECT के सम्बंधित NEWZ PAPER कटिंग की प्रिंट भी साथ रखनी है, जिससे लोगो को भी पता चले के इस टाइप का सर्वे हमारे यहाँ चालू हुआ है। 
  • Mobile में Android का वर्जन 5.0 के ऊपर का होना चाहिए। 
  • ECI APP को GPS चालू कर के NET से कनेक्ट कर के LOGIN कर के ही घर से निकले। क्योकि किसी जगह नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से आपको बहोत तकलीफ पड़ सकती है। 
  • APP में OFFLINE सेव DATA को  NETWORK में आते है SYNC करना ना भूले।
NOTE : 

  • अपने एरिया या ब्लॉक में सर्वे ख़तम होते ही सुपरवाइजर उसी एन्युमरेटर को दूसरा ब्लॉक,  एरिया एलॉट कर सकता है। 
  • सर्वे एप्लिकेशन MAC ID डिटेक्ट कर के चलती है इस लिए किसी भी Enumerator का लॉगिन टेस्ट करने के लिए भी अपने मोबाइल में ना डाले वरना वो Enumerator फिर अपने मोबाइल की App में लॉगिन नहीं हो पायेगा। 

➽ Economic Survey Mobile 7.0 APP :           DOWNLOAD
➽ Economic Authorization Certificate :    DOWNLOAD
➽ Economic Newz Paper Cutting :            DOWNLOAD
➽ Economic Census Survey Banner :            DOWNLOAD
➽ Economic Schedule, Concepts, Definition andF AQs  DOWNLOAD

THANKS....

2 comments: