Home

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

ताजा खबरें

Showing posts with label Fastag. Show all posts
Showing posts with label Fastag. Show all posts

Thursday, 19 December 2019

HDFC FASTAGs VLEs about HDFC KYC | HDFC TAG Application Form CSC VLE

नमस्कार मित्रो,

  • HDFC Fastag ग्राहक के वाहन पर लगाने के बाद CSC VLE को ग्राहक के कौन से डॉक्युमेंट लेने है और कहा भेजने है इसकी जानकारी निचे दी गई है। 

ग्राहक वॉलेट आईडी नंबर के नाम के साथ एक PDF file में सभी  केवाईसी दस्तावेज प्रदान करें, और नीचे दिए गए विवरणों का भी उल्लेख करें: -
1. वाहन नंबर
2. वॉलेट आईडी
3. मोबाइल नंबर

आवश्यक दस्तावेज (स्पष्ट): -
1. आवेदन पत्र,
2. आरसी कॉपी
3. ग्राहक का पैन कार्ड
4. एड्रेस प्रूफ
5. आधार सहमति घोषणा पत्र


Fastag अनुपालन दस्तावेज़ और आवेदन पत्र (HDFC TAG Application Form) के लिए निचे लिंक दी गई  है वहाँ  से PDF file डाऊनलोड करे 

Customer Registration Form DOWNLOAD


  • सभी दस्तावेज के ऊपर ग्राहक खुद अपनी साइन (self-attested) करे   और एजेंट भी ग्राहक के ओरिजनल डॉक्युमेंट को वेरिफाय करे ।
  • एजेंट साइन, स्टंप और कस्टमर साइन सही जगह पर एप्लीकेशन फॉर्म में होना चाहिए।
आधार सहमति घोषणा पत्र (Aadhaar consent declaration form) निचे लिंक से डाऊनलोड करे। 
  • जब हम फोटो आईडी या ऐड्रेस प्रूफ में आधारकार्ड लेते है तब हमें ये आधार कन्सेंट फॉर्म भरना जरुरी होता है.

Aadhaar Consent Declaration Form DOWNLOAD (आधार सहमति घोषणा पत्र)


नीचे दिए गए पते पर सभी केवाईसी दस्तावेज़ों को कूरियर करें और मेल पर ट्रैकिंग आईडी शेयर करें।

To,

Amey Bothare 
Despatch address :  
HDFC BANK LTD. 
Prepaid Cards DB Ops, 
6th Floor, Empire Plaza - 1, 
Chandan Nagar, 
Vikhroli (West) 400083.



ज्यादा जानकारी के लिए अपने जिले के सी.एस.सी. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से बात करे। 

धन्यवाद... 

Thursday, 14 November 2019

CSC FASTag Services | HDFC FASTag | SBI FASTag


नमस्कार मित्रो,
                 आज हम FASTAGE सर्विस क्या है क्यों जरुरी है और कहाँ से उसे ख़रीदे उसके बारे में जानकारी देंगे।

               राष्ट्रीय राजमार्गों पर परेशानी मुक्त यात्रा के लिए FASTag एक सही समाधान है। FASTag वर्तमान में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर 400 से अधिक टोल प्लाजा पर परिचालन कर रहा है।

FASTAG नियम 

            सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 दिसंबर से हाईवे के हर एक टोल प्लाजा पर FASTAG के जरिए डिजिटल पेमेंट करके टोल पेमेंट को अनिवार्य कर दिया है। अगर मोटर वाहन पर FASTAG नहीं लगा होगा तो वाहन का टोल का भुगतान डबल लिया जाएगा। और 1 दिसंबर के बाद हर एक टोल प्लाजा पर एक नया नियम भी लागू किया जाएगा, जिसमे जिन्होंने भी अपनी कारों पर FASTAG नहीं लगाया है तो ऐसी कारों से डबल चार्ज वसूला जाएगा।

FASTAG क्या होता है ?

          FASTAG एक RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) से चलने वाली  टेक्नोलॉजी है, जिसमें ग्राहक कैश या ATM कार्ड पेमेंट के लिए बिना रुके डिजिटल टोल पेमेंट कर सकते हैं। व्हीकल के विंडशील्ड पर RFID कार्ड चिपका दिया जाएगा, जिससे टोल गेट में घुसते ही अपने आप टोल चार्ज की कटौती अपने FASTAG में रहे बेलेंस में से हो जाएगी। हमें इसके लिए कोई लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा क्योकि यह पूरा प्रोसेस काफी फास्ट है और व्हीकल बिना रुके और बिना पेमेंट के लिए समय लगाए टोल पार करने की अनुमति देता है। टोल पेमेंट सीधे FASTAG से जुड़े प्रीपेड या सेविंग अकाउंट से काटा जाएगा।

FASTAG सर्विस में उपयोग होने वाले शब्द 
  • Veh.Class. : Vehicle Class Type
  • T.C. : Tag cost
  • S.D. : Security Deposit
  • M.R. : Minimum Recharge Amount


FASTAG में पेनल्टी से बचने के कुछ स्टेप 
  • ग्राहक के हाथ में टैग ना दे, सिर्फ वाहन के उपरही टैग लगाये। 
  • वाहन की सही केटेगरी से हिसाब से ही टैग लगाए। 
  • फास्टैग में रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ही वाहन पे टैग लगाए। 
  • फास्टैग  में चैचिस नंबर से रजिस्ट्रेशन किया हो ऐसे किस्से में VLE को वाहन का नंबर 60 दिन में पोर्टल पे अपडेट करना होगा। 
  • VLE ने खरीदी हुई फास्टैग को 60 दिन के अंदर उसे सेल कर देना होगा नहीं तो बैंक या NHAI उसे ब्लॉक कर सकती है। 
  • जिस टैग को ब्लॉक कर दिया हो उस टैग को VLE बेच नहीं सकता।  
FASTAG सर्विस में  वीएलई के लाभ
  • नए वाहन के पंजीकरण या ऑन-बोर्डिंग के लिए वीएलई को कमीशन मिलेगा
  • हर टॉप-अप / रिचार्ज के लिए VLE को कमीशन मिलेगा
FASTAG सर्विस वीएलई की प्रक्रिया और भूमिका
  • वीएलई सीएससी पोर्टल से फास्ट टैग खरीदेगा
  • टैग को पुष्ट करने के बाद VLE CSC वॉलेट से रिचार्ज या टॉप-अप करेगा। यह वीएलई की कमाई के लिए चलने की प्रक्रिया है।
CSC में FASTAG खरीदने की लिंक 




Thanks......